Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द कपिल शर्मा शो:सैफ अली खान ने खुद को बताया छोटा सा मकान मालिक

नवाब सैफ अली खान हाल ही में सोनी टीवी के द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म भूत पुलिस प्रमोट करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी मेहमान बनकर आई थीं। अब कपिल द्वारा शो का एक अनसेंसर्ड वीडियो जारी किया गया है जिसमें सैफ ने कई मजेदार खुलासे किए हैं।

बातचीत के दौरान सैफ ने जैकलीन से पूछा कि हमने सुना है कि आप प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए से रहती हैं। इस पर जैकलीन ने कहा, ‘जी हां, मैं किराए पर रहती हूं और वो बहुत खूबसूरत घर है।’ ये बात सुनकर कपिल ने कहा कि प्रियंका का काम तो ठीक-ठाक चल रहा है फिर क्यों उन्होंने घर किराए पर दिया।

बातचीत के दौरान सैफ ने अर्चना से कहा, ‘घर किराए पर देना बहुत बड़ा सिरदर्द है। मैं भी छोटा सा मकान मालिक हूं। पुराने ख्यालात हैं, हमने फ्लैट में पैसे लगाए। तो हमने फ्लैट किराए पर दे दिया। तो फोन आने लगे कि एसी का ये है, यहां लीक हो रहा है। तो फिर मुझे लगा कि इसके लिए मुझे मैनेजर रखना पड़ेगा। पहले मैं खुद ही सब मैनेज करता था, लेकिन अब मैंने मैनेजर रख लिया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *