Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना की दूसरी लहर:15 नए रोगी मिले, चेतावनी-अब बगैर मास्क ग्राहक को सामान देने पर दुकान सील होगी

श्रीगंगानगर

नाहरांवाली. सेनेटाइजर का छिड़काव करते हुए। - Dainik Bhaskar

नाहरांवाली. सेनेटाइजर का छिड़काव करते हुए।

  • अभी स्कूल व कोचिंग संस्थानों पर फैसला नहीं

जिले में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए प्रशासन अब सख्ती करेगा। गुरुवार काे जिला प्रशासन ने व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक कर रात काे 9 बजे बाजार बंद करने और नाे मास्क नाे सर्विस की पालना करवाने पर चर्चा की। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि बगैर मास्क ग्राहक को सामान देने वाले दुकानदार की दुकान सील करने जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।

ऐसी ही कार्रवाई शादी समारोह व अन्य आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग और मेहमानों की सीमित संख्या का पालन नहीं करवाने वाले मैरिज पैलेस पर होगी। गुरुवार को जिले में 15 नए कोरोना रोगी मिले। एक सप्ताह में 91 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जिले में एक्टिव रोगियों की संख्या 121 तक पहुंच चुकी है। राज्य सरकार ने नई गाइड लाइन में स्कूल व कोचिंग संस्थानों को खोलने या फिर न खाेलने को लेकर फैसला लेना जिला प्रशासन पर छोड़ा है। इस पर गुरुवार को काेई निर्णय नहीं हुआ। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में तय हुआ कि सभी दुकानदार कोविड गाइड लाइन की पालना करेंगे। अपनी दुकानों में बिना मास्क ग्राहकों को सामान की डिलीवरी नहीं करेंगे। एडीएम पंवार ने कहा कि पंजाब में कोरोना के केसेज बढ़ रहे हैं। बैठक में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे रात 9 बजे बाजार बंद कर दें।

नाहरांवाली; 21 बच्चाें व परिजनाें के सैंपल लिए, परिजन क्वारेंटाइन
दो और छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विद्यालय में कक्षा 11 व 12 के छात्रों को गुरुवार काे अवकाश दे दिया गया। छात्राें व परिजनाें के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार काे 21 सैंपल लिए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतपाल ने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनूपगढ़ नरेश मान तथा बीसीएमओ सुशील चोटिया के आदेश अनुसार कक्षा 11 व 12 को अवकाश दे दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों के रेंडम सैंपल शनिवार को लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कक्षाओं व विद्यालय प्रांगण में सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया। वहीं, पॉजिटिव छात्र के परिवार की संपर्क हिस्ट्री मालूम कर सैंपल लिए तथा छात्रों व परिजनों को होम क्वारेंटाइजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में ओमप्रकाश शीला, राजू वर्मा, भागीरथ तथा ईशरराम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *