बुधवार को बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी तेज गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने मैच में 152.95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। ये किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा IPL में फेंकी गई सबसे तेज गेंद है, लेकिन अगर IPL में टॉप-10 तेज गेंदों की बात करें तो उमरान की ये गेंद कहीं नहीं ठहरती। उमरान की गेंद IPL में सबसे तेंज गेंदों में 18वें स्थान पर है। टॉप-10 में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या का जलवा रहा है।