Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घट स्थापना के साथ नवरात्रा शुरू

बीकानेर. घरों और मंदिरों में घट स्थापना के साथ नवरात्रा की शुरूआत हुई। श्रद्धालु देवी के विभिन्न स्वरूपों का अभिषेक, पूजन कर व्रत -उपासना की. दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी मंत्रों का जाप हुआ। देवी प्रतिमाओं को घरों और मोहल्लों में विराजित कर नवरात्रा में पूजन किया गया। घर-घर में स्थापित देवी मूर्तियों का तेल, सिंदूर, बर्ग, मालीपाना आदि पूजन सामग्री से पूजन कर लापसी का विशेष भोग अर्पित किया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रा आठ दिन के है। एक तिथि क्षय है। दुर्गाष्टमी पूजन 13 और दुर्गानवमी पूजन 14 अक्टूबर को होगा। पंडित किराडू के अनुसार शारदीय नवरात्रा के पहले दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृत योग होने के कारण घट स्थापना के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त मध्याह्न 12.15बजे से शाम 3 बजे तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *