श्रीगंगानगर। लायंस क्लबों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त सेवा सप्ताह “कल्याणम” के अंतर्गत आज लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा गांव भ्रमण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा सप्ताह के पीआरओ आशीष अरोड़ा ने बताया- लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा आज निकटवर्ती नाथांवाली गांव भ्रमण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि सरपंच संदीपनाथ थे। क्लब अध्यक्ष अभिनव भूतड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक सीए सचिन सिंगला थे। क्लब सदस्यों द्वारा गांव का भ्रमण किया गया।