Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सूरतगढ़ मार्ग पर सीमेंट एजेंसी की दुकान में चोरी

रात को शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे चार युवक 80 हजार नगद ले गए, सीसीटीवी कैमरे में कैद
श्रीगंगानगर।
सदर थाना अंतर्गत सूरतगढ़ मार्ग पर जिला अस्पताल और गोदारा धर्मकांटा के समीप एक सीमेंट एजेंसी की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदारा धर्मकांटा के निकट खान एजेंसी के नाम से इस दुकान के रात को शटर के ताले तोड़कर चार युवक 80 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस के अनुसार खान एजेंसी के संचालक शब्बीर मोहम्मद निवासी सुखवंत पैलेस के नजदीक पुरानी आबादी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढे.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *