Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एसआई धर्मेंद्र सिंह गजनेर थाना के प्रभारी नियुक्त

बीकानेर जिले में पुलिस महकमे के तीन सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने आज एक आदेश जारी कर सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्रसिंह को बीछवाल थाना से स्थानांतरित कर गजनेर थाना का प्रभारी नियुक्त किया है। नया शहर थाना अधीन मुक्ता प्रसाद कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार का तबादला जामसर थाना प्रभारी के पद पर कर दिया गया है। इसी प्रकार सब इंस्पेक्टर हंसराज धानक को पुलिस थाना नाल से श्रीकोलायत थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *