मुंबई
मुंबई में जारी क्रूज ड्रग्स पार्टी केस के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारा है। यहां एक कंटेनर से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 125 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।