नई दिल्ली
कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी हमले बढ़े हैं। आतंकियों के निशाने पर चुनिंदा आम लोग हैं। गुरुवार को श्रीनगर में दो टीचर्स के कत्ल को इसी नजरिए से देखा जा सकता है। भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान की एजेंसियां कश्मीर घाटी के आम युवाओं का इस्तेमाल करके लोगों के कत्ल करा रही हैं। ये युवा वारदात को अंजाम देने के बाद अपने रोजमर्रा के काम में लग जाते हैं, इसलिए कई बार ये सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच जाते हैं। इन आतंकियों को ‘हाईब्रिड टेरेरिस्ट्स’ कहा जा रहा है।