जयपुर
गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने भविष्य में मंत्री पद से हटने के संकेत दिए हैं। रघु शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का क्षेत्राधिकार है। सत्ता हमारे पास है तो मंत्री रहना मेरे लिए जरूरी भी नहीं है। मेरी पहली प्राथमिकता संगठन है और संगठन में काम करूंगा।
रघु शर्मा गुजरात रवाना होने से पहले जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी आलाकमान जो आदेश देगा, उस आदेश का पालन करूंगा। हम पार्टी में काम करने के लिए आए हैं।