बूंदी
बूंदी जिले के हिंडोली उपखंड के तालाब गांव स्थित जिला जेल के सामने शनिवार सुबह एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को चढ़कर बैठा देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को टावर से उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तभी वह खुद टावर से उतर कर खेतों में भाग गया, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। फिलहाल युवक का मेडिकल करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।
हिंडोली डीएसपी श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि 27 वर्षीय मानसिक रोगी गणेशजी के झोपड़ा बड़ोदिया काे पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसका मेडिकल करवाया जा रहा है। सुबह करीब दस बजे वह पहाड़ी पर हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़कर बैठ गया। उसे टावर पर बैठा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। हिंडोली पुलिस मौके ने टावर से युवक को उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को आते देखकर करीब एक घंटे बाद युवक खुद ही टावर से उतरकर खेतों में भाग गया।