Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जमीनी विवाद में सास बहू को जलाने का प्रयास

झुंझुनूं

झुंझुनूं के गुढागौड़जी थाना इलाके के सीथल गांव में जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी और बहू को घर में बंद कर आग लगा दी। घटना के दौरान उनके साथ दो बच्चे भी थे। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और उन्हें बाहर निकाला। इससे पहले देवर अपने 22 से ज्यादा साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट कर दी। यहां तक की खेत में ग्वार की फसल पर भी ट्रेक्टर चला दिए। इसके बाद दोनों को घर में बंद कर छप्पर पर आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला की ओर से थाने में देवर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *