Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिलीप कुमार के निधन के बाद एक्ट्रेस ने बयां किया अपने दिल का हाल, बोलीं- मैं उन सभी चाहने वालों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जो हमें इतना प्यार देते हैं

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो के लिए यह बहुत कठिन समय रहा है। दिलीप कुमार उनकी पूरी दुनिया थे। हालांकि अब दिलीप कुमार के निधन के लगभग तीन महीने बाद सायरा बानो ने पहली बार एक इंटरव्यू में उनके पति के बारे में खुल कर बात की है। सायरा के बात करने की एक खास वजह यह भी है कि 3 दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को उनकी शादी की यह 56वीं सालगिरह है।

सायरा ने बताया दिलीप कुमार को कोहिनूर

रिपोर्ट्स की मानें तो सायरा ने एक लेटर के जरिए दिलीप साहब के बारे में बात की है। उन्होंने इस बारे में कहा, “11 अक्टूबर को मेरी और मेरे प्यारे कोहिनूर दिलीप साहब की 56वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती।” उन्होंने आगे कहा, “मैं उन सभी चाहने वालों, फैमिली और दोस्तों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जो हमें इतना प्यार देते हैं। दिलीप साहब के साथ मेरी शादी अटूट बंधन के साथ की शुरुआत थी और अब चाहे जो हो जाए, हम अब भी हाथों में हाथ लिए, अपने मन में, अपने विचारों के साथ चलते रहे और आगे भी चलते रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *