Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जल जीवन मिशन के तहत पंचायतें जन सहयोग से एकत्रित करेंगी राशि

संगरिया। शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हनुमानगढ़ दिनेश कुमार कूकना की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जन सहयोग से राशि एकत्रित करने तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का बैंक में खाता खुलवाने हेतु पंचायत समिति के समस्त सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। सरपंच व ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभाग से गाइडलाइन के बारे में पूछने पर सहायक अभियंता उपदेश अग्रवाल व कनिष्ठ अभियंता प्रमोद कुमार ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिशासी अभियंता द्वारा सभी सरपंचों में ग्राम विकास अधिकारियों से इस महती योजना में सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया तथा बताया कि सहयोग राशि एकत्र करने हेतु राशि का निर्धारण योजना की लागत अनुसार ग्राम एवं जल स्वच्छता समिति के द्वारा अपने स्तर पर सक्षम रूप से किया जाए। बैठक में सरपंच असोसिएशन संगरिया अध्यक्ष श्रीमती सिमरनजीत कौर,सरपंच ढाबाँ व ग्राम विकास अधिकारियों के संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर गोदारा द्वारा योजना के क्रियान्वयन हेतु सहमति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *