Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बें के विभिन्न वार्डांे में पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य निरंतर जारी हैं। वार्डो में पाईप लाईन डाले जाने के कारण वर्षो से चली आ रही पेयजल समस्या दूर होगी। कस्बें के वार्ड नं. 9 व 10 में नई पाईप लाईन डालने के कार्य का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता राजेन्द्र चाचाण ने किया। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि करीब 33 लाख कि लागत से विभिन्न वार्डो में पाईप लाईन डालने के कार्य निरंतर जारी हैं। जिन वार्डो में वर्षो पूरानी पाईप लाइनें हैं। उनकी जगह नई पाईप लाइनें डाली जा रही हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश खटोतिया, कांग्रेसी नेता राधेश्याम जोईया, पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली, असलम खान, प्रयाग नाई, शेरसिंह, लोकेश सैनी, नियामत अली, रामकुमार टिडियासर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *