जैसलमेर
जैसलमेर की रॉयल पटवा हवेली अब नए रूप में देश-विदेश के सैलानियों के सामने होगी। दरअसल, इस हवेली में चमगादड़ों का डेरा लगा होने से यहां सैलानी आने से कतराते थे, ऐसे में चमगादड़ों को यहां से हटाने के लिए राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग ने कदम उठाए हैं। हवेली की छत पर लोहे का पिंजरा लगाया गया है जिससे चमगादड़ों का प्रवेश रोका जा सके। साथ ही हवेली में किए गए पेटिंग को भी संरक्षित करने की दिशा में भी कार्य किया गया है।