Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोयला लेने MP-छत्तीसगढ़ भागे राजस्थान के अफसर

जयपुर

राजस्थान में बिजली का संकट और कोयले की किल्लत दोनों बने हुए हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) और मध्यप्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) से कोयले की पूरी सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कोयला लेने के लिए विभाग ने अपने 3 अधिकारी और एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों को इन कोलफील्ड्स में भेजा है।

विभाग के अधिकारी एसपी अग्रवाल को SECL बिलासपुर भेजा गया है। एक्सईएन जीएस मीणा भी SECL बिलासपुर पहुंच चुके हैं। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनूप चतुर्वेदी को विभाग की ओर से NCL सिंगरौली मध्यप्रदेश भेजा जा चुका है। इन तीनों अधिकारियों को यह टास्क दिया गया है कि ये कोलफील्ड्स में मौजूद अफसरों से कॉर्डिनेशन करके कोयले की सप्लाई के रैक वहां से जल्द से जल्द रवाना करवाते जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *