कोलकाता
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। राजधानी कोलकाता की दुर्गा पूजा दुनियाभर में अपनी खास मूर्तियों और पंडालों के लिए जानी जाती है। हर साल यहां माता की मूर्तियां और पंडाल के जरिए सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों को उठाकर विशेष संदेश दिए जाते हैं। इस बार भी किसान आंदोलन, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और कोरोना की दूसरी लहर जैसे मुद्दों के जरिए इस परम्परा को जीवित रखा गया है।