नई दिल्ली
प्रधानमंत्री मोदी को केंद्र और राज्य में शासन करते हुए रविवार को 20 साल पूरे हो गए। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने संसद टीवी बात करते हुए कहा कि वे विरोधी की बात भी धैर्य के साथ सुनते हैं और जरूरी मसलों पर 2 से 3 बार बैठक करने के बाद ही फैसला करते हैं।
शाह ने कहा कि उन्होंने मोदी जैसा अच्छा श्रोता नहीं देखा है। किसी मुद्दे पर जब कोई बैठक होती है तो मोदी जी कम बोलते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी पर निरंकुश होने के जो आरोप विपक्ष लगाता है वह निराधार है।