क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी फैमिली के सपोर्ट में उतर चुके हैं। अब हाल ही में शेखर सुमन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शाहरुख और गौरी खान का सपोर्ट किया है। साथ ही शेखर ने पोस्ट में यह भी बताया है कि इकलौते शाहरुख खान ही थे जो उनके 11 साल के बेटे के निधन के बाद उनसे पर्सनली मिलने आए थे और उन्हें गले लगाया था।
शेखर सुमन ने लिखा, “मेरा दिल शाहरुख और गौरी खान के लिए भर आया है। एक पिता होने के नाते मैं यह अच्छी तरह से समझ सकता हूं कि शाहरुख और गौरी इस वक्त किस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। चाहे कुछ भी हो, लेकिन किसी माता-पिता के लिए इस तरह के कष्ट और अग्नि परीक्षा से गुजरना इतना आसान नहीं होता है।”