मुंबई
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने 5792 करोड़ रुपए (771 मिलियन डॉलर) में REC सोलर होल्डिंग्स का अधिग्रहण किया है। रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (RNESL) ने चाइना नेशनल ब्लूस्टार (ग्रुप) कंपनी लिमिटेड से REC सोलर होल्डिंग्स AS (REC ग्रुप) की 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है।