Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस ने बनाए 20 स्टार प्रचारक

जयपुर

वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 20 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 20 नेताओं की सूची दी है। स्टार प्रचारकों में केवल राजस्थान के नेताओं को ही शामिल किया है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन के अलावा किसी भी बाहरी राज्य के नेता या केंद्रीय नेता को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक में शामिल नहीं किया है।

स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 5 मंत्रियों को शामिल किया है। कांग्रेस कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में बाहरी प्रदेश के नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया था। राजस्थान से सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश का स्टार प्रचारक बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *