बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हमशक्ल ऐश्वर्या सिंह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फैंस को ऐश्वर्या और कियारा में समानता पर यकीन नहीं हो रहा था। जब कियारा ने भी ऐश्वर्या की फोटोज देखीं तब वो हैरान थीं। एक तरफ ऐश्वर्या को कियारा की हमशक्ल कहा जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कियारा की हेमा मालिनी से भी तुलना की जाती है। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बात की और कहा कि उनसे तुलना किया जाना बहुत अच्छा है, लेकिन मेरा अपना खुद का भी एक व्यक्तित्व है।