वित्त मंत्रालय ने सितंबर की आर्थिक समीक्षा की रिपोर्ट आज जारी की है। उसके मुताबिक, पिछले महीने देश की आर्थिक वृद्धि दर में खासा इजाफा हुआ है। इसको टीकाकरण में तेजी के बीच कोविड की दूसरी लहर कमजोर पड़ने का फायदा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, रबी मार्केटिंग सीजन में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीदारी और खरीफ की पैदावार में संभावित बढ़ोतरी से गांवों में मांग बढ़ी है।