जिन भारतीय नागरिकों (इंडिविजुअल) और कंपनियों ने स्विट्जरलैंड के बैंकों में खाते खोले हुए हैं, उनके डिटेल का तीसरा सेट भारत सरकार को मिल गया है। सरकार को यह सूचना स्विट्जरलैंड के साथ सूचनाओं के ऑटोमैटिक लेन-देन को लेकर हुए करार AEOI (ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन) के तहत सालाना आधार पर मिली है। इस करार के तहत स्विट्जरलैंड ने 96 देशों के साथ लगभग 33 लाख फाइनेंशियल एकाउंट की जानकारी शेयर की है।