Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में पकड़ा गया आतंकी मोहम्मद अशरफ 14 साल पहले अजमेर में रहा, 2 साल तक नाम बदल कर रहा था झाड़-फूंक

अजमेर

दिल्ली के लक्ष्मीनगर में गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ नूरी उर्फ नासिर का राजस्थान से कनेक्शन सामने आया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली की स्पेशल सेल ने तफ्तीश के बाद यह पुष्टि की है कि आतंकी अशरफ का कनेक्शन बिहार, राजस्थान, दिल्ली के कई शहरों में था। वह ज्यादातर मौलवी और पीर फकीर के तौर पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रहा।

आतंकी करीब 15 साल से अलग-अलग पहचान से कई जगह रह चुका है। वह सिलीगुड़ी से अजमेर आया था। अजमेर IGP एस.सैंगाथिर ने बताया कि अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है, लेकिन पता चला है कि आतंकी 2005-2006 में करीब डेढ़-दो साल अजमेर में रहा। यहां झाड़ फूंक कर अपना समय बिताया। इसके बहाने कई एरिया में रेकी भी की थी। इसके लिए इंटेलिजेंस से भी इनपुट लिया जाएगा। इधर, पुलिस विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ हो सकती है। आतंकी ने अजमेर में रह कर क्या किया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *