Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्यन की जमानत पर सेशन कोर्ट में सुनवाई जारी, खान के वकील का NCB से सवाल- जिसने पार्टी में बुलाया उसे क्यों छोड़ा

मुंबई

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत अर्जी पर सेशन कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इससे पहले NCB ने स्पेशल NDPS कोर्ट में अपना जवाब दायर किया। इसमें NCB ने आर्यन की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों में एक का रोल दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता है। आरोपी (आर्यन खान) के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई, इसके बावजूद वह इस पूरी साजिश में शामिल है।

NCB ने अपने जवाब में आर्यन को ‘प्रभावशाली व्यक्ति’ कहा। NCB की ओर से कहा गया कि वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। एनसीबी ने कहा कि ये साफ है कि आरोपी अचित कुमार और शिवराज हरिजन ने आरोपी आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को चरस की आपूर्ति की। आर्यन और अरबाज एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

NCB ने आगे कहा कि हमारे रिकॉर्ड में ऐसी सामग्री है, जिससे पता चलता है कि आर्यन खान विदेश में कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में थे, जो ड्रग्स की अवैध खरीद के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा प्रतीत होते हैं। जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *