Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उपराष्ट्रपति वेंकैया के अरुणाचल दौरे से चीन तिलमिलाया

भारत के उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से चीन तिलमिला गया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि चीन भारत के उपराष्ट्रपति की हाल की अरुणाचल यात्रा का कड़ा विरोध करता है। लिजियन ने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता है। भारत का इस इलाके पर दावा अवैध है। इस इलाके को चीन में झांगनान कहा जाता है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम ऐसी टिप्पणियों को खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारतीय नेता नियमित रूप से राज्य की यात्रा करते हैं, जैसे वे भारत के किसी दूसरे राज्य में करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *