Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेट पर कोरोना का कहर : OMG 2 फिल्म के सेट पर क्रू मेंबर्स हुए कोविड पॉजिटिव

कोरोना महामारी की मार के लंबे अंतराल के बाद धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री दोबारा पटरी पर आने की कोशिश में लगी हुई है। कई फिल्मों की शूटिंग अब फिर शुरू हो चुकी हैं, जिनमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 भी शामिल है, हालांकि फिल्म सेट पर क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद दोबारा मेकर्स को शूटिंग रोकनी पड़ गई है।

ओएमजी 2 फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से मुंबई में जारी थी, जहां हाल ही में 6 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वाल्दे ने दो हफ्तों के लिए शूटिंग रोक दी है। मिड डे ने फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया है कि 7 क्रू मेंबर्स की टेस्ट रिपोर्ट बीते हफ्ते पॉजिटिव आई है। ऐसे में सुरक्षा रखते हुए सभी को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है, जबकि बाकी यूनिट के लोगों का टेस्ट करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *