Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रकृति के बीच बागवानी या एक्सरसाइज करते हैं तो खुश रहता है मन, दूर होती है बेचैनी

गर मन को प्रसन्न रखना है तो प्रकृति के बीच समय बिताएं। प्राकृतिक जगहों पर बागवानी और एक्सरसाइज करते हैं तो बेचैनी दूर होती है और मन बेहतर महसूस करता है। इंसान मानसिक समस्याओं से दूर रहता है।

यह दावा इंग्लैंड की यॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी हालिया रिसर्च में किया है। शोधकर्ताओं का कहना है, प्रकृति के बीच एक्टिविटी करने से इंसान की मानसिक सेहत पर क्या असर पड़ता है। यह जानने के लिए रिसर्च की गई।

रिसर्च में सामने आया कि 8 से 12 हफ्ते के बीच अगर इंसान 20 से 90 मिनट तक प्रकृति के बीच बिताता है तो मानसिक तौर पर वो बेहतर महसूस करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *