Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस की लापरवाही पर भड़कीं मीरा चोपड़ा

1920 और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इन दिनों अपने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ केस कर सुर्खियों में हैं। इंटीरियर डिजाइनर द्वारा अभद्रता और धोखाधड़ी किए जाने के बाद एक्ट्रेस ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, हालांकि दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में भड़कते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, मैंने दो महीने पहले इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, फिर भी अब तक उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इन लोगों का कानून और समाज के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। अगर कोई उनसे सवाल नहीं करेगा तो इससे उन्हें ये बार-बार करने का बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *