जयपुर
प्रदेश में ट्रांसजेंडर्स के कल्याण लिए गहलोत सरकार ने अलग से योजना बनाई है। ट्रांसजेंडर्स को पढ़ाई से लेकर खुद का कारोबार करने तक के लिए राज्य सरकार पैसा देगी। ट्रांसजेंडर बच्चों के लिए पूरी पढ़ाई सरकारी खर्चे पर होगी। प्रदेश भर में ट्रांसजेंडर्स को आईडी कार्ड जारी किए जाएंगें। गहलोत सरकार ने ट्रांसजेंडर्स उत्थान कोष के नाम से योजना के नियम जारी कर इसे लागू कर दिया है। सीएम ने इस साल के बजट में इस योजना की घोषणा की थी।