Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG 2 के सेट पर कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अश्विन वर्दे ने दी सफाई

साल 2012 की फिल्म ओह माय गॉड की सीक्वल फिल्म ओह माय गॉड 2 की शूटिंग मुंबई में चल रही थी, लेकिन सेट पर 7 क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग रोक दी गई है। अब फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे ने इस मामले में सफाई पेश की है। प्रोड्यूसर की मानें तो उनका मुंबई का शेड्यूल पूरा हो चुका है, जिसके चलते शूटिंग रोकी गई है ना कि कोरोना के चलते।

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अश्विन वर्दे ने कहा, जिन रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 7 क्रू मेबर्स पॉजिटिव हैं वो गलत हैं। 10 दिन पहले सेट पर महज 3 क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें तुरंत ही क्वारैंटाइन कर दिया गया था। आज की तारीख में वो अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। हम लगातार बीएमसी के संपर्क में हैं और लगातार उन्हें इन तीन लोगों की अपडेट दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *