ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उनकी फैमिली का सपोर्ट किया है। कमाल आर खान भी उनमें से एक हैं। हालांकि, इस मामले में कुछ लोग शाहरुख की फैमिली का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ उनके खिलाफ भी बयान दे रहे हैं। वहीं अभी भी कई बड़े सिलेब्रिटीज ऐसे भी हैं, जो इस मामले में चुप हैं और आगे नहीं आ रहे हैं। अब हाल ही में कमाल खान ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर उन बॉलीवुड स्टार्स की चुप्पी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में कंगना रनोट की तारीफ भी की है।
कमाल आर खान ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “अगर बॉलीवुड एक फैमिली है, तो सभी बॉलीवुड वालों को आर्यन का साथ देना चाहिए था। लेकिन, ऋतिक रोशन के अलावा कोई बड़ा स्टार नहीं बोल रहा है। अजय, अक्की, वरुण, शाहिद, जूही, जावेद अख्तर, फरहान, ट्विंकल, काजोल लगभग सभी खामोश हैं। क्योंकि इस बॉलीवुड में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं है।”