Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जेईई-एडवांस्ड में जयपुर के मृदुल ने किया टॉप

कोटा

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। परिणामों में विद्यार्थियों की ऑल इंडिया रैंक के साथ-साथ कैटेगरी रैंक भी जारी की गई। कोटा एलन कोचिंग के मृदुल अग्रवाल की ऑल इंडिया रैंक-1 बनी है। मृदुल ने 360 में से 348 अंकों के साथ 96.66 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मृदुल जयपुर के रहने वाले हैं। जेईई-एडवांस्ड के इतिहास में सर्वाधिक अंक 348 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की।

परिणाम जारी होने के साथ ही कोचिंग में जश्न का माहौल शुरू हो गया। ढोल की धुन पर स्टूडेंट के साथ टीचर में नाचने लगे। टॉप 20 में 6 एलन के स्टूडेंट ने स्थान बनाया है। 1 9,12,13,14,15 रैंक पर साथ ही टॉप 50 में से 25 एलन स्टूडेंट ने कब्जा जमाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *