Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद फ्री

जयपुर

शुक्रवार को देशभर में दशहरा मनाया जा रहा है। इस दिन बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है। इस बार प्रदेश में रावण दहन और दशहरा मेले का आयोजन नहीं हो रहा है, लेकिन कॉलोनियों और सोसायटीज में छोटे स्‍तर पर रावण दहन की छूट है। जयपुर की रावण मंडी में पारम्‍परिक रूप से कई समय से जालोर के कारीगर रावण बनाते आ रहे हैं। यहां 100 रुपए से 10 हजार रुपए तक के रावण खरीदे जा सकते हैं। जहां रावण बिक्री बढ़ाने के लिए ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

दिवाली पर बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें एक के साथ एक फ्री और डिस्‍काउंट जैसे ऑफर शामिल हैं। इस बार रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण मुफ्त में भी खरीद सकते हैं। जयपुर की रावण मंडी में ये ऑफर लोगों के लिए रखा गया है। बड़े स्तर पर रावण की बिक्री बहुत कम हो रही है। बड़े साइज के मुकाबले केवल छोटे साइज के ही रावण के पुतले बिक रहे हैं। ऐसे में 5 हजार से 10 हजार रुपए का रावण खरीदने पर कुंभकरण और मेघनाथ मुफ्त दिए जा रहे हैं। वहीं, छोटे साइज का रावण खरीदने पर तलवार मुफ्त दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *