Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में सर्दी शुरू, कल बारिश भी हो सकती है

जयपुर

राजस्थान में सर्दी शुरू होने लग गई। लगातार दूसरे दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। राजस्थान के 4 शहरों को छोड़कर शेष सभी शहरों में रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला गया है। सबसे ज्यादा सर्दी सीकर जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी जयपुर में भी बीती रात लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में पारा 20 डिग्री से भी नीचे चला गया। वहीं कल से अगले दो दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

जयपुर मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण मध्य प्रदेश की सीमा से लगते जिलों धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में अगले दो दिन बादल छा सकते है। इसके साथ ही इन जिलों में कही-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने 16 और 17 अक्टूबर को इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *