Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बांग्लादेश की PM शेख हसीना बोलीं- हिन्दू मंदिरों पर हमला करने वालों का धर्म नहीं देखेंगे

बांग्लादेश सरकार ने हिंदू मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने का वादा किया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि कोमिला में हुई घटनाओं की पूरी तरह से जांच की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस धर्म के हैं। उनका पकड़ा जाएगा और उन्हें सजा दी जाएगी। पूजा समारोह के दौरान हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद PM शेख हसीना को गुरुवार को 22 जिलों में अर्धसैनिक बल तैनात करना पड़ा।

शेख हसीना ने भारत को भी नसीहत देते हुए कहा कि उसे उपद्रवियों को लेकर सख्त रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां तक कि भारत में भी ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए, जिससे हमारा मुल्क प्रभावित हो और हमारे हिन्दुओं को मुश्किलें झेलनी पड़े। अगर भारत में कुछ होता है तो हमारे यहां के हिन्दू प्रभावित होते हैं। भारत को भी इसे लेकर सतर्क रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *