पश्चिमी अफ्रीका के जंगली चिम्पैंजियों में कुष्ट यानी लेप्रोसी होने की पुष्टि हुई है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है। वैज्ञानिकों ने चिम्पैंजियों की चौंकाने वाली तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें उनके चेहरे पर गांठों का उभार देखा जा सकता है। दो चिम्पैंजियों में इसके मामले सामने आए हैं। पहला चिम्पैंजी गुनिया बिस्सू का है और दूसरा द आइवरी कोस्ट का है।
एक्सेटर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, इंसानों में कुष्ट रोग के जो सामान्य लक्षण दिखते हैं चिम्पैंजी में दिखने वाले लक्षण उससे अलग हैं। चिम्पैंजी में ऐसा कैसे हुआ इसकी सटीक वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बीमारी किसी जंगली जानवर के जरिए उन तक पहुंची है।