आज करेंगे प्रधानमंत्री का पुतला दहन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने किसानों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धान की ओर ट्रोलिया आज फिर जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे ढेर बना दी। गांव के लोगों ने घोषणा की है कि कल के बाद में यहां लगातार धान की डेरिया लगती रहेगी। शुक्रवार को गांव पीरकामड़िया की तरफ से राशन सामग्री बड़ी मात्रा में आई। सहजीपुरा गांव के किसान दूध लेकर आए। चाय की व्यवस्था पूरे दिन जारी रही। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)