बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपको कई ऐसे चेहरे नजर आएंगे, जो 90 के दशक से लेकर अब तक कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में नजर आते हैं। कभी फिल्मों में तो अब रियलिटी शो में। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं अर्चना पूरन सिंह। जिन्हें आपने फिल्मों में कभी मां के, तो कभी किसी टीचर का किरदार निभाते हुए देखा होगा। लेकिन मौजूदा समय में वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आती हैं। अर्चना पूरन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, क्योंकि वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वहीं, असल जिंदगी में अर्चना पूरन सिंह की एक झलक पाने के लिए भी उनके फैंस बेकरार रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि अर्चना पूरन सिंह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? वे कैसी लाइफस्टाइल जीती हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।