बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप इस वक्त मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। शनिवार को ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ताहिरा कश्यप की यह बिकिनी वाली तस्वीर उनके पति आयुष्मान ने क्लिक की है। इस फोटो को शेयर करते हुए ताहिरा ने इसके कैप्शन में एक लंबी पोस्ट भी लिखी है।
उन्होंने लिखा है, मैं कच्ची हूं, मैं हूं। मैं सभी साइजों और शेप्स में आती हूं…. मुझे अपने शरीर, मन और आत्मा की पूर्ण स्वीकृति है। आज मैं पीली हूं, नीले रंग के सभी रंगों से घिरी हुई हूं और मुझे लगता है कि मुझे मुझसे प्यार हो गया है। ताहिरा ने इस पोस्ट में बताया है कि यह फोटो आयुष्मान ने खींची है। उन्होंने यह भी लिखा कि आयुष्मान का कहना है कि यह फोटो मेरी सबसे अच्छी प्रोफाइल है। इस फोटो में ताहिरा पीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। पत्नी की इस तस्वीर में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी कमेंट किया है। उन्होंने इस पर दिल वाली इमोजी बनाई है।