Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अस्‍पताल के बेड पर लेटे पिता की तस्‍वीर पब्लिक होने पर बोलीं- मेरे पेरेंट्स चिड़ियाघर के जानवर नहीं

नई दिल्ली

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने पिता के इलाज के दौरान की तस्वीर मीडिया में आने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। द टेलीग्राफ को दिए बयान में दमन सिंह ने कहा कि मेरे पेरेंट्स कठिन हालात का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर के जानवर नहीं हैं।

दरअसल, मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को उनकी हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मांडविया ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं, न्यूज चैनलों पर कुछ वीडियो दिखाए गए, जिनमें मनमोहन सिंह बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी गुरशरण कौर उनके पास खड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *