श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए एक दहशतगर्द की पहचान उमर मुस्ताक खांडे के तौर पर हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि खांडे श्रीनगर के बघाट में 2 पुलिसकर्मियों (SgCT मोहम्मद यूसुफ और Ct सुहैल आह) की हत्या में शामिल था। साथ ही वह अन्य आतंकी गतिविधियों का भी हिस्सा रहा है।
कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया कि नागरिक हत्याओं के बाद 9 मुठभेड़ों में 13 आतंकवादी मारे गए हैं। श्रीनगर में 5 में से 3 आतंकवादियों को हमने 24 घंटे से भी कम समय में ढेर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बचे 2 दहशतगर्दों को भी जल्द ही मार गिराएंगे।