Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब सांवरा सेठ को चांदी का लैपटॉप

चित्तौड़गढ़

मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ के दरबार में हर बार भक्त अलग-अलग तरह की भेंट चढ़ाते हैं। अब टोंक के एक भक्त ने रविवार को चांदी से बना लैपटॉप भेंट किया हैं। भक्त ने अपनी इच्छा को गुप्त रखा है। लगातार सोने-चांदी की भेंट दूर-दूर आए भक्तों की आस्था को दिखाती हैं।

लैपटॉप पर लिखा राधा-कृष्ण
सांवरा के दर्शन करने देवली,टोंक से भक्त पी सिंह आए। दरबार में धोक लगाकर 294 ग्राम चांदी से बना लैपटॉप चढ़ाया। भक्त ने कहा कि मनोकामना पूरी होने पर सेठ के चरणों में भेंट अर्पित की। मगर वह इच्छा को गुप्त रखना चाहते है। लेपटॉप के डिस्प्ले में सांवरा सेठ का फोटो लगाया हुआ है। साथ ही दोनों तरफ राधा-कृष्ण लिखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *