नई दिल्ली
भारत और इस्राइल ने एक-दूसरे के कोविड-19 वैक्सीन के सर्टिफिकेट को मान्यता देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की इस्राइल के विदेश मंत्री याएर लापिड के साथ हुई बातचीत के दौरान लिया गया। जयशंकर इस समय इस्राइल के दौरे पर गए हुए हैं।