बीकानेर

बीकानेर के अस्पतालों में भीड़ ल
बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार सुबह की रिपोर्ट में 613 पॉजीटिव केस आए हैं, जिसमें सर्वाधिक बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल से 183 है। वहीं गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में एक बार फिर सौ से अधिक पॉजिटिव केस हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी केस आ रहे हैं लेकिन मुख्य केंद्रों की रिपोर्ट सुबह तक नहीं आ सकी है। इस बीच राजासर भाटियान में एक साथ 22 केस सामने आने से वहां हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। कोरोना ने लगभग सभी क्षेत्रों में अपने पैर पसार लिए हैं। परकोटे के भीतर भी कोरोना रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नोखा, श्रीकोलायत, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़ में बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आ रहे हैं। इनकी रिपोर्ट 613 में शामिल नहीं है। ऐसे में शाम तक आंकड़ा आठ सौ के पार पहुंच जायेगा।
बीकानेर में कहां, कितने रोगी मिले
| सेम्पल कलेक्शन सेंटर | पॉजिटिव की संख्या |
| लालगढ़ डिस्पेंसरी | 1 |
| राजासर भाटियान | 22 |
| नाल एयरपोर्ट | 2 |
| टीम सीएमएचओ | 4 |
| UPHC 3 | 1 |
| UPHC 5 | 7 |
| UPHC 4 | 9 |
| लालगढ़ रेलवे स्टेशन | 1 |
| सेरुणा | 5 |
| UPHC 7 | 16 |
| फोर्ट डिस्पेंसरी | 30 |
| रोडवेज बस स्टेंड | 4 |
| कोविड आउटडोर | 133 |
| UPHC 6 | 20 |
| बीकानेर सैटेलाइट | 183 |
| मिल्ट्री अस्प्ताल | 2 |
| मुरलीधर व्यास कॉलोनी अस्पताल | 8 |
| UPHC 1 | 3 |
| UPHC 2 | 35 |
| टीम CMHO RRT | 2 |
| गंगाशहर सैटेलाइट | 107 |
| टीबी चेस्ट | 8 |