जम्मू
कश्मीर में गैर कश्मीरियों पर बढ़ते हमलों के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को 2 दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे। उन्होंने यहां LoC के फॉरवर्ड बेस में तैनात व्हाइट नाइट कोर के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें कोर के सैन्य अधिकारियों ने LOC पर हालात की जानकारी दी।
कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से गैर कश्मीरियों की चुन-चुनकर हत्या की जा रही है। इस महीने घाटी में आतंकवादियों ने 11 नागरिकों की हत्या की है।