नई दिल्ली
देशभर में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड से लेकर केरल तक भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ और भूस्खलन के चलते कई लोगों की जिंदगी खतरे में आ गई है। इसी बीच उत्तराखंड के बद्रीनाथ नेशनल हाईवे से एक वीडियो सामने आया है। राज्य में दो दिन में 16 लोगों की मौत हुई है।
सोमवार शाम हाईवे के पास उफनते लामबगड़ नाले में फंसी एक कार को क्रेन की मदद से निकाला गया। कार में यात्री भी सवार थे। भूस्खलन के चलते कार नाले में पत्थरों की वजह से फंस गई थी। बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने इसका रेस्क्यू किया। वहीं उत्तराखंड के चंपावत में चल्थी नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज गह गया।