Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कश्मीर में घुसपैठियों का एनकाउंटर:अब तक 6 आतंकी ढेर

श्रीनगर

राजौरी के जंगलों में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना ने अब तक लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों को मार गिराया है। अब भी 3 से 4 आतंकियों के वहां छिपे होने की आशंका है। उनकी तलाश की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सेना के अफसरों ने आतंकियों से निपटने के लिए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत इंतजार करो, आतंकियों को गांव तक आने दो, फिर उन पर टूट पड़ो की नीति पर अमल किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में लश्कर के 9 से 10 आतंकी पाकिस्तान से राजौरी-पुंछ जिले के जंगलों में आए थे। इनके अलावा भी कई बार घुसपैठ की कोशिशें हुईं, लेकिन सेना ने उन्हें नाकाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *